Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Feb 27, 2013 - 21:00:35 PM


Title - रेल बजट नहीं रायबरेली बजट
Posted by : AllIsWell on Feb 27, 2013 - 21:00:35 PM

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक
पैकरा ने रेल मंत्री पवन बंसल द्वारा रेल
बजट में छत्तीसगढ़ में रेल कॉरीडोर
को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन
सिंह को साधुवाद दिया है। साथ
ही कहा कि प्रदेश के लोगों को जिस तरह
की अपेक्षा थी उस पर पूरी तरह से
पानी फिर गया है।
यात्री किराया बढ़ाने के लिए केंद्रीय
रेल मंत्री ने पिछले दरवाजे
का सहारा लिया है। डीजल किराया के
दाम के साथ रेल किराया को जोडकर देश
की जनता को गुमराह करने की कोशिश
की गई है। रेल मंत्री पवन बंसल ने रेल बजट
नहीं बल्कि रायबरेली बजट प्रस्तुत
किया है।
छत्तीसगढ़ से विश्वासघात
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद
उपासने, डॉ. दयाराम साहू, सिद्धार्थ
सिंह, सुधा वर्मा, प्रभा दुबे एवं
रायमुनी भगत ने अपने कहा कि रेल
मंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ
विश्वासघात किया है। भाजपा प्रदेश
महामंत्री शिवरतन शर्मा ने केंद्रीय रेल
बजट पर कहा कि बिलासपुर जोन रेलवे
को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जोन है
इसके बावजूद छत्तीसगढ़ को नई रेलवे
लाईन सर्वे मात्र
का झुनझुना दिया गया है।
आम आदमी की जेब पर डाका
भाजपा प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव,
निर्मल सिन्हा, धीरज नेताम,
भीमा मंडावी, पद्मावती देवांगन,
अर्चना जायसवाल, श्रीनिवास राव मद्दी एवं प्रेमा अजगल्ले ने अपने
कहा कि माल भाड़े में बढ़ोतरी कर फिर से
महंगाई बढ़ाने की तैयारी की है।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव,
प्रदेश महामंत्री आशीष अग्रवाल, भूपेंद्र
सिंह, जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ने रेल
बजट को दिशाहीन करार दिया है।
भाजपा शासित राज्यों की उपेक्षा
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष
शोभा सोनी, जिलाध्यक्ष मीनल चौबे ने
कहा कि केन्द्रीय रेल बजट में कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिर्फ अपने
संसदीय क्षेत्र की चिंता ज्यादा की है और
देश के अन्य भागों के साथ सौतेला व्यवहार
किया है।
संतुलित रेल बजट
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने रेल बजट
को संतुलित बताया है। उन्होंने
कहा कि रायपुर झारसुगड़ा नई रेल लाइन,
बीजापुर- किरंदुल नई रेल लाइन,
भोपालपट्टनम- बीजापुर नई रेल लाइन,
किरंदुल- सुकमा नई रेल लाइन, रायगढ़ -
पेण्ड्रा नई रेल लाइन, महासमुंद-
बागबाहरा रेल लाईन का दोहरीकरण
की सौगात दी है। इसके अलावा कई और
ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया गया है। इसके
लिए उन्होंने रेल मंत्री का आभार
जताया है।