Indian Railways News => Topic started by Mafia on Feb 27, 2013 - 03:00:05 AM


Title - रेल बजट : किराए के साथ सुविधा भी बढ़े तो बने बात
Posted by : Mafia on Feb 27, 2013 - 03:00:05 AM

जासं, नई दिल्ली : रेल बजट में विशेष
सुविधा संबंधी कोई खास योजना न होने से
जनता खुश नहीं है। लोगों का कहना है
कि रेल किराया भले ही सरकार बढ़ाए,
लेकिन सैकड़ों, हजारों किलोमीटर सफर
करने में आम
आदमी को जो सुविधा मिलनी चाहिए वह
मुहैया कराई जाए।
यात्रा करना जंग पर जाने के समान
बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के
ऐसे लोग जो दूसरे प्रदेशों में रह रहे हैं,
उन्हें त्योहारों में साल में दो-तीन बार
घर जाना होता है। ऐसे हालात में
यात्रा करना जंग पर जाने के बराबर है।
एक टिकट के लिए महीनों पहले
सोचना पड़ता है।
- हरीश चंद
टिकट हो जाए उपलब्ध
मैं होली में घर जाना चाहता हूं। महीने
भर पहले टिकट लेने स्टेशन आया हूं। काउंटर
पर पता चला कि किसी भी ट्रेन में सीट
उपलब्ध नहीं है। रेल मंत्री सिर्फ
इतना कर दें कि जब कोई कहीं जाना चाहे
तो उसे वहां की टिकट उपलब्ध हो जाए।
- कृष्णा
किराया बढ़े, तो सुविधाएं भी मिले
अप्रत्यक्ष रूप से ही सही यात्री किराए
में वृद्धि से हमारे बजट पर भी असर
पड़ेगा। हम हर साल गर्मी की छुट्टी में
अपने घर जाते हैं। लेकिन अब सोचना पड़ेगा,
क्योंकि इसी वक्त बच्चों की स्कूल फीस
भी देनी होती है। किराया बढ़ोतरी के साथ
ट्रेनों में मिलने वाली सुविधाएं
भी पूरी होनी चाहिए।
- सुरेंद्र कौशिक