| मेट्रो के आगे बुजुर्ग कूदा, एक हाथ कटा - Jagran Yahoo! India by nikhilndls on 16 August, 2012 - 04:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | मेट्रो के आगे बुजुर्ग कूदा, एक हाथ कटा - Jagran Yahoo! India on 16 August, 2012 - 04:00 AM | |
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसका एक हाथ कट गया। घायल अवस्था में उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी घटना में आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति 8 एमएम के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सोनम चौधरी के रूप में हुई है। सीआइएसएफ के जवानों ने उसे दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस के हवाले कर दिया। सीआइएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह के अनुसार जेल रोड निवासी गुरनीत सिंह (60) बुधवार दोपहर बाद 2:50 बजे तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। ड्यूटी पर तैनात सीआइएसएफ के जवानों व मेट्रो कर्मियों ने उसे हरि नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। दूसरी घटना में आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर सीआइएसएफ के जवानों ने लगेज स्कैनर मशीन से सामानों की जांच के दौरान एक बैग में 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ करने पर यह बैग मुजफ्फरनगर निवासी सोनम चौधरी का निकला। | ||