Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 26, 2013 - 18:00:10 PM


Title - मिला राजस्थान को
Posted by : railgenie on Feb 26, 2013 - 18:00:10 PM

रेल मंत्री पवन बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में रेलवे बजट पेश किया। इसमें चाहे रेलवे का किराया तो नहीं बढ़ाया गया लेकिन कई तरह के सरचार्ज लगाकर किरायों में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब आरक्षण करवाना, टिकट कैंसिल करवाना, तत्काल बुकिंग करवाना यह सब पहले से महंगा होगा साथ ही सुपरफास्ट सरचार्ज, फ्यूल सरचार्ज आदि भी बढ़ा दिए गए हैं जिससे आपकी रेल टिकट पहले के मुकाबले महंगी होगी।

ये मिला राजस्थान को

जयपुर को मिलेगा रेल नीर बॉटलिंग प्लांट

भीलवाड़ा को मिलेगी रेलवे कोच फैक्ट्री

जयपुर में रेलवे लाउंज की सुविधा भी दी जाएगी।

देश में नई ट्रेनें

67 नई एक्सप्रेस ट्रेनें और 27 पैसेंजर ट्रेने शुरू होंगी

58 गाड़ियों का विस्तार किया जाएगा। 24 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।



राजस्थान को क्या मिला

ये नई ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव

अहमदाबाद-जोधपुर एक्सप्रेस (वाया समदड़ी भीलड़ी)

बांद्रा टर्मिनस से जैसलमेर (साप्ताहिक)

बांद्रा टर्मिनस से हिसार (वाया जोधपुर)

बीकानेर-चेन्नई (वाया जयपुर सवाई माधोपुर)

दिल्ली से सीकर (सप्ताह में दो दिन, अमान परिवर्तन के बाद)

दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)

जयपुर-अलवर एक्सप्रेस (प्रति दिन)

जोधपुर-जयपुर एक्स्प्रेस दैनिक (वाया फुलेरा)

जोधपुर-कामख्या गुवहाटी एक्सप्रेस (साप्ताहिक वाया रतनगढ़, डेगाना)

अजमेर-पुरी एकस्प्रेस (साप्ताहिक वाया आबू रोड)

बीकानेर-रतनगढ़ पैसेंजर (दैनिक)

लुहारू-सीकर पैसेंजर (दैनिक अमान परिवर्तन के बाद)

सूरतगढ़-अनूपगढ़ पैसेंजर (दैनिक)

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-सादुलपुर पैसेंजर (दैनिक अमान परिवर्तन के बाद)



गाड़ियों का विस्तार

अजमेर-जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस अब उदयपुर तक

अजमेर किशनगढ़ एक्सप्रेस अब न्यू जलपाईगुड़ी तक

इलाहबाद मथुरा एक्स्प्रेस अब जयपुर तक

दिल्ली (सराय रोहिल्ला) सादुलपुर एक्स्प्रेस अब सुजानगढ़ तक

जबलपुर जयपुर एक्स्प्रेस अब अजमेर तक

कोटा हनुमानगढ़ एक्स्प्रेस अब श्रीगंगानगर तक

रतलाम चित्तौड़गढ एक्स्प्रेस अब उदयपुर तक

श्रीगंगानगर हरिद्वार एक्स्प्रेस अब ऋषिकेश तक

अजमेर ब्यावर पैसेंजर अब मारवाड़ तक

बेंगलुरू नागौर पैसेंजर अब करईकल तक



कहां लाउंज की सुविधा

नई दिल्ली, बिलासपुर, पटना, जयपुर, आगरा, नागपुर, विशाखपट्टनम, बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर लाउंज की सुविधा दी जाएगी।

कई ट्रेनों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

रेलनीर के 6 नए बॉटलिंग प्लांट लगाने की घोषणा

रेलवे कैटरिंग में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी।

'रायबरेली, प्रतापगढ़, सोनीपत, कालाहांडी, भीलवाड़ा, कुरनूल, पालाकार्ड में रेल आधारित नए उद्योग लगाए जाएंगे।

राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों की तर्ज पर आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त डिब्बे चुनिंदा गाड़ियों में लगाए जाएंगे।

इन डिब्बों में बायो टायलेट लगाए जाएंगे।

इंटरनेट पर रेलवे रिजर्वेशन बुकिंग रात 12.30 से अगली रात 11.30 तक खुलने और मोबाइल से ई टिकट

रेल भूमि विकास प्राधिकरण के लिए 1000 करोड़ का लक्ष्य है।

रेल स्टेशन विकास प्राधिकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी है।

कर्मचारी क्वॉर्टरों के लिए 300 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। ऐसे क्वॉर्टर पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाएंगे।

नागपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा।'

माता वैष्णो देवी में दर्शन के लिए यात्री पर्ची ट्रेन के भीतर ही मिलेगी।

आजादी एक्सप्रेस नाम से नई ट्रेन चलाई जाएगी जो लोगों को उन स्थानों पर ले जाएगी जो देश की आजादी के लिहाज से अहम है।

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को रेल नेटवर्क में शामिल किया जा रहा है।

फिरोजपुर और अटारी के बीच रेल संपर्क पर विचार किया जा रहा है।

राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यान चंद पुरस्कार जीतने वालों को रेलवे फस्र्ट क्लास और सेकंड एसी का पास दिया जाएगा।

सरचार्ज के जरिए होगा रेल किराया महंगा, सुपरफास्ट सरचार्ज व फ्यूल सरचार्ज से किराए बढेंगे

तत्काल टिकिट खरीदना भी महंगा हो गया है।

आरक्षण करवाना व टिकिट रद्द करवाना भी पहले से मंहगा

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रेलवे पुलिस टीम का गठन किया गया है।

फिलहाल अभी चार कंपनियां महिलओं की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की निगरानी करेंगी।