Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Feb 24, 2013 - 15:00:24 PM


Title - महाप्रबंधक पहुंचे बरौनी जंक्शन
Posted by : railenquiry on Feb 24, 2013 - 15:00:24 PM

निज प्रतिनिधि, बरौनी (बेगूसराय) :
रेल महाप्रबंधक हाजीपुर मधुरेश कुमार ने
शनिवार को बरौनी जंक्शन का अवलोकन
किया। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर
रमण लाल गुप्ता समेत कई अन्य
अधिकारी भी उपस्थित थे। अवलोकन के
दौरान महाप्रबंधक ने संबंधित
अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।
उन्होंने प्लेटफार्मो की साफ-सफाई
का रपट प्रतिदिन भेजने, प्लेटफार्मो पर
ध्वनि विस्तारक यंत्र के हार्न
की संख्या बढ़ाने, प्लेटफार्म संख्या चार-
पांच के खाली जगह पर शेड लगवाने
आदि को लेकर निर्देश दिये।
इससे पूर्व भारत स्काउट एण्ड गाइड
गढ़हरा के जिला सचिव जीवानंद
मिश्रा के नेतृत्व में स्काउट एण्ड गाइड के
द्वारा महाप्रबंधक का रोली-चंदन
लगाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके
पर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट मो.
साबिक, सुरेन्द्र मोहन शर्मा, उपस्टेशन
प्रबंधक राजीव प्रियदर्शी, डीसीआई
केपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके
बरनवाल आदि उपस्थित थे।
मौके पर ईसीआरकेयू के मंडल अध्यक्ष एनके
मेहता, शाखा मंत्री आरसी मिश्रा,
विकास चन्द्र पाल, प्रमोद कुमार,
सुरेन्द्र कुमार, जीवानंद मिश्रा आदि ने
दस सूत्री मांगों के समर्थन में एक स्मार
पत्र महाप्रबंधक को सौंपा। जबकि,
इंका नेता संजय सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह,
अरविंद चौधरी आदि ने स्मारपत्र सौंपकर
सहरसा-हटिया कोसी एक्सप्रेस, सहरसा-
पटना राज्यरानी एक्सप्रेस सहित
कटिहार, पटना रूट की पूर्व से चलने
वाली सभी ट्रेनों का ठहराव
बरौनी जंक्शन पर करने की मांग की।
आरटीआइ एक्टीविस्ट गिरीश प्रसाद
गुप्ता व युवा विकास मोर्चा के संयोजक
अरुण श्रीवास्तव ने भी स्मार पत्र
सौंपा।