Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 17, 2012 - 21:00:25 PM


Title - भाद्रपद अमावस्या मेले पर चलेगी स्पेशल टेन
Posted by : ConfirmTicket on Aug 17, 2012 - 21:00:25 PM

झाँसी : चित्रकूट धाम में होने वाले भाद्रपद अमावस्या मेले में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुये रेल प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने और कई गाड़ियों का ठहराव बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह सुविधाएं 16 से 19 अगस्त तक ही रहेंगी।

इसके तहत एक मेला स्पेशल झाँसी से चित्रकूट धाम के बीच चलाई जायेगी। यह गाड़ी झाँसी से 16 अगस्त को सुबह 10.10 बजे चलेगी। उसके बाद ओरछा से 10.27 बजे, बरुआ सागर से 10.39 बजे, निवाड़ी से 10.50 बजे, मगरपुरा से 10.57 बजे, टेहरका से 11.07 बजे, रानीपुर रोड से 11.19 बजे, मऊरानीपुर से 11.31 बजे चलकर रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा होती हुई बाँदा पहुँचेगी। बाँदा से 14.58 बजे चलकर डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवराम पुर होते हुये 16.55 बजे चित्रकूट पहुँचेगी। उसके बाद यह गाड़ी चित्रकूट धाम से 18.15 बजे चलेगी और शिवरामपुर, भरतकूप, बदौसा, अतर्रा, खुरहण्ड, डिंगवही होते हुये बाँदा पहुँचेगी। बाँदा से 20.35 बजे चलकर खैराडा, मटौंध, कबरई, वरीपुरा, महोबा, चरखारी रोड, कुलपहाड़, बेलाताल, घुटई, हरपालपुर, रोरा होती हुई मऊरानीपुर से 00.13 बजे, रानीपुर रोड से 00.25 बजे, टेहरका से 00.37 बजे, मगरपुर से 00.45 बजे, निवाड़ी से 1 बजे, बरुआ सागर से 1.15 बजे, ओरछा से 1.27 बजे चलेगी। यह गाड़ी 2.20 बजे झाँसी पहुँचेगी।

- इसके अलावा कानपुर से चित्रकूट धाम के मध्य अतिरिक्त मेला स्पेशल टेन चलाई जायेगी। यह गाड़ी कानपुर से 14.40 बजे चलकर गोविन्दपुरी, भीमसेन, सिरही, इटारा, कुठारा रोड, पटारा, घाटमपुर, डोहरू, हमीरपुर रोड, डपसौरा, यमुना साउथ बैंक, भरवा सुमेरपुर, इंगोटा, रागौल, अकोना, इचौली, खैरार जंक्शन होती हुई बाँदा पहुँचेगी। बाँदा से 18.30 बजे चलकर डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवराम पुर होते हुये 20.55 बजे चित्रकूट पहुँचेगी। उसके बाद यह गाड़ी वापसी में चित्रकूट धाम से 21.25 बजे चलेगी और शिवरामपुर, भरतकूप, बदौसा, अतर्रा, खुरहण्ड, डिंगवही होते हुये बाँदा पहुँचेगी। बाँदा से 23.40 बजे चलकर 3.10 बजे कानपुर आयेगी।

- इसी क्रम में गाड़ी क्रमांक 54159/54160 झाँसी-बाँदा पैसिंजर इस अवधि में चित्रकूट धाम तक संचालित होगी।

- इसके अतिरिक्त चित्रकूट पहुँचने वाली 11107/11108 बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस को 2 मिनट का ठहराव बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराडा, रानीपुर रोड स्टेशन पर दिया गया है। 12189/12190 महाकौशल एक्सप्रेस को शिवरामपुर, भरतकूप, खुरहण्ड स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

- चित्रकूट धाम पहुँचने वाली 21107/21108 वाराणसी खजुराहो एक्सप्रेस व 22447/22448 निजामुद्दीन-खजुराहो एक्सप्रेस को महोबा-खजुराहो खण्ड के सिंहपुर ढूमरा स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।