Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 14, 2012 - 21:00:22 PM


Title - बभनान रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा 9566711
Posted by : nikhilndls on Aug 14, 2012 - 21:00:22 PM

(बस्ती):बभनान रेलवे स्टेशन मौजूदा समय में बदहाली के दौर से गुजर रहा है। बारिश से हुए जल जमाव के कारण स्टेशन परिसर में घुसना कठिन हो गया है। प्रकाश का अभाव यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। शौचालय की व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित है। प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्री परेशान रहते हैं।