Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Mar 05, 2013 - 09:00:04 AM


Title - बदलेगी सूरत, आरसीसी से होगी ट्रैक की सफाई
Posted by : RailXpert on Mar 05, 2013 - 09:00:04 AM

हिसार। रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच
अब गंदगी नजर नहीं आएगी। स्टेशन
की सफाई सुविधा को आसान बनाने के लिए
रेलवे प्रशासन ट्रैक के बीच
आरसीसी बिछाएगा। स्टेशन पर छह
प्लेटफार्म हैं। प्लेटफार्म नंबर दो पर
पहले ही ट्रैक के बीचो-बीच
आरसीसी बिछाई गई है। अब
बाकी प्लेटफार्म के बीच से गुजरने
वाली लाइनों को सीमेंटेड किया जाएगा।
इससे टै्रक के बीच सफाई करने में
आसानी होगी। वहीं टै्रक पर
मिट्टी ना रहने से यहां चूहे भी नहीं पनप
सकेंगे। ये हैं हालात रेलवे स्टेशन पर छह
रेलवे लाइन हैं। दो, तीन, चार और पांच
नंबर प्लेटफार्म से एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें
गुजरती हैं। दो नंबर लुधियाना पैसेंजर व
चार नंबर पर गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन
की धुलाई और पानी भरने का काम
यहीं पर होता है। दो नंबर प्लेटफार्म के
पास रेलवे लाइन के नीचे
आरसीसी बिछी हुई है। इसके अलावा अन्य
प्लेटफार्म की रेलवे लाइन पर नहीं है। इस
कारण यहां पर पड़ी गंदगी की सफाई
नहीं हो पाती है। रेलवे बोर्ड ने रेलवे
स्टेशनों को साफ सुथरा रखने के लिए पांच
सौ रुपये का जुर्माना लगाने
का प्रावधान कर रखा है। इसी कड़ी में
रेलवे लाइन के नीचे आरसीसी बिछाने
का फैसला लिया गया है।