Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 13, 2012 - 18:01:12 PM


Title - बदलाव के साथ तैयार हो रही है डबल डेकर ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Aug 13, 2012 - 18:01:12 PM

जालंधर. देश में डबल डेकर ट्रेन चलाने की महत्वाकांक्षी योजना चाहे उतनी रफ्तार से सिरे नहीं चढ़ी हो, जितनी अपेक्षा की गई थी। लेकिन, रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के कर्मचारी भारतीय रेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जोर-शोर से मेहनत कर रहे हैं।

12 कोच होंगे ट्रेन में

2.6 करोड़ खर्च एक कोच पर

120 सीटें होंगी हर कोच में

पहले बनाए गए डबल डेकर कोच में बदलाव के लिए एक बार फिर प्रयास शुरू हैं। इसके लिए प्रोडक्शन टीम का गठन जुलाई के पहले सप्ताह में हो चुका है और टीम ने 15 जुलाई से रैक के निर्माण के प्रारंभिक चरण यानी शिकंजे बनाने पर काम भी शुरू कर दिया है।

रेल कोच फैक्ट्री के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रजनीश बंसल के अनुसार, आरसीएफ में दो रैक तैयार किए जा रहे हैं। एक रैक भोपाल तो दूसरा रैक चेन्नई भेजा जाना है।