Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 04, 2013 - 03:00:16 AM


Title - पांच मार्च में मोहाली में भी रुकेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Mar 04, 2013 - 03:00:16 AM

चंडीगढ़। आखिरकार, रेलवे प्रशासन ने अमृतसर से चंडीगढ़ तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोहाली में स्टापेज तय कर दिया। 5 मार्च यानी मंगलवार से इस स्टेशन पर एक मिनट के लिए यह ट्रेन रुकेगी। लंबे समय से मोहाली के लोग इस बाबत मांग कर रहे थे और रेल मंत्री पवन कुमार बंसल से भी गुहार लगाई जा चुकी थी। अब मोहाली में स्टापेज तय होने से कारोबारियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी इस ट्रेन का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। उधर, चंडीगढ़ स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट प्रवीण कुमार ने भी 5 मार्च से मोहाली में एक मिनट का स्टॉपेज तय होने की पुष्टि की है।