Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 14, 2012 - 06:00:23 AM


Title - नौकरी के नाम पर ठगे एक लाख
Posted by : puneetmafia on Aug 14, 2012 - 06:00:23 AM

वृन्दावन: रेलवे में नौकरी के नाम पर युवती से एक लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। कानपुर निवासी सुनीता वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कहकर स्थानीय कैलाशनगर निवासी पी. के. सिन्हा ने एक लाख रुपये ले लिए। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद भी उसकी नौकरी नहीं लगी।