Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 14, 2013 - 00:00:51 AM


Title - नाम की हैं होली - डे स्पेशल
Posted by : puneetmafia on Apr 14, 2013 - 00:00:51 AM

Jhansi | Last updated on: April 13, 2013 5:30 AM IST


झांसी। गर्मियों में चलाई जा रही होली - डे स्पेशल ट्रेनों का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह, ट्रेनों की जानकारी देने के लिए न तो पूछताछ कार्यालय में कोई व्यवस्था की गई है और न गाड़ियों का डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से प्रचार हो रहा है।
रेल मंडल से आधा दर्जन होली - डे स्पेशल गाड़ियों को गुजारा जा रहा है। इनमें गाड़ी संख्या 04012/ 04011 हजरत निजामुद्दीन- सांई नगर शिरणी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन चार अप्रैल से एक जून के मध्य, गाड़ी संख्या 05023/05024 गोरखपुर- पुणे साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन चार अप्रैल से उनतीस जून के मध्य, गाड़ी संख्या 05031/ 05032 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का छह अप्रैल से एक जुलाई के मध्य, गाड़ी संख्या 01015/ 01016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- झांसी साप्ताहिक ट्रेन का एक अप्रैल से पच्चीस जून के मध्य के अलावा गाड़ी संख्या 01683/01684 भोपाल- लखनऊ जक्शन का ग्यारह अप्रैल से सत्ताइस जून तक संचालन किया जा रहा है।
इन सभी गाड़ियों को रेल मंडल के झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, उरई आदि स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, लेकिन ट्रेनों की जानकारी देने के लिए पूछताछ कार्यालय में व्यवस्था नहीं की गई है। एक बोर्ड पर छोटे- छोटे अक्षरों में ट्रेन के नंबर व नामों को लिख दिया गया है जो यात्रियों को ठीक से नजर भी नहीं आता है। इसके अलावा इन गाड़ियों की कंप्यूटर पर फीडिंग नहीं की गई है, इस कारण ट्रेन आने पर केवल उद्घोषणा की जाती है। इससे यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सभी स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध हैं आरक्षण
झांसी। होली डे स्पेशल गाड़ियों के संचालन की घोषणा जिस दिन से की जाती, उसका आरक्षण उसी दिन से मिलना शुरू हो जाता है। उक्त सभी ट्रेनों में अभी काफी संख्या में सीटें खाली चल रही हैं। यात्री अभी समय से आरक्षण लेकर सीट पा सकते हैं।


‘ जल्द ही होली डे स्पेशल ट्रेनों की फीडिंग कंप्यूटर पर की जा रही है। इसके अलावा प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार, बुकिंग हाल व वेटिंग रूम में इन गाड़ियों के संबंध में जानकारी चस्पा की जा रही है। आरक्षण कार्यालय, डिप्टी एसएस वाणिज्य और पूछताछ कर्मचारियों से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।’
रवि प्रकाश
जनसंपर्क अधिकारी