Indian Railways News => Topic started by irmafia on Mar 03, 2013 - 09:00:32 AM


Title - दैनिक यात्रियों ने स्टेशन पर की तोड़फोड़
Posted by : irmafia on Mar 03, 2013 - 09:00:32 AM

आसनसोल : वर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर के
शनिवार को आसनसोल स्टेशन पर विलंब से
आने पर आक्रोशित दैनिक यात्रियों ने
आसनसोल उपस्टेशन प्रबंधक के कक्ष में
तोड़फोड़ की। उपस्टेशन प्रबंधक ने
आसनसोल जीआरपी में शिकायत दर्ज
करायी है।
दैनिक यात्रियों का कहना था कि पिछले
कई दिनों से वर्द्धमान से आसनसोल आने
वाली पैसेंजर ट्रेन विलंब से आ रही थी।
जिसके कारण उनलोगों को आद्रा,
पुरुलिया सहित आसपास क्षेत्रों में जाने में
काफी दिक्कतें होती है। ट्रेन को समय से
चलाने के संबंध में कई बार स्टेशन प्रबंधक,
उपस्टेशन प्रबंधक से शिकायत की गयी।
लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण
कुछ दैनिक यात्री उपस्टेशन प्रबंधक
कार्यालय में शिकायत करने गये थे।
उसी दौरान कार्यालय में कार्यरत
कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान लोग
आक्रोशित हो गये और तोड़फोड़ कर दी।
घटना के संबंध में आसनसोल रेल मंडल के
जनसंपर्क अधिकारी बीएन मुर्मू ने
बताया कि वर्द्धमान आसनसोल पैसेंजर
ट्रेन को दोपहर 3.15 बजे आसनसोल
आना था। ट्रेन रानीगंज स्टेशन तक ठीक
समय तक आयी। लेकिन किसी कारणवश
रानीगंज से आसनसोल स्टेशन आने के दौरान
आधा घंटा विलंब हो गया जिससे उत्तेजित
दैनिक यात्रियों ने उपस्टेशन प्रबंधक के
कक्ष में घुसकर कागजात, टेलीफोन व
कुर्सियों को क्षति पहुंचायी। श्री मुर्मू
ने बताया कि उपस्टेशन प्रबंधक ने जीआरपी में शिकायत
दर्ज करायी है।