Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Apr 09, 2013 - 03:00:04 AM


Title - दिल्ली रूट के चार रेलवे फाटकों पर बनेंगेआरओबी !
Posted by : Jitendar on Apr 09, 2013 - 03:00:04 AM

आगरा-दिल्ली रूट में 12 अंडरपाथ के साथ ही अब चार रेलवे फाटकों पररेल ओवरब्रिज (आरओबी) भी बनाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने सर्वेशुरू कर दिया है। साथ ही प्रदेश सरकार से आरओबी के निर्माण के लिए अंशदान मांगा है। जिससे निर्धारित समय पर पुल का निर्माणकार्य शुरू किया जा सके।
इस वित्तीय साल के रेल बजट में दिल्ली रूट पर आधा दर्जन से अधिक आरओबी के निर्माण की घोषणा की गई थी। चूंकि इस रूट पर ट्रेनों का दबाव बहुत अधिक है, इसलिए रेलवे फाटकों पर भीड़ का दबाव अधिक रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आरओबी के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर इलाहाबाद जोन को भेजा था, जोन स्तर से चार रेलवे फाटकों 507 (रुनकता), 514 (कीठम), 543 व 544 (छाता के समीप), पर निर्माण की मंजूरी मिल गई है।
दिल्ली रूट के चार फाटकों 503 (सिकंदरा-बोदला रोड), 509(किरावली बाईपास रोड), 528(भूतेश्वर), 553(होडल) पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य करीब चालीस फीसद से अधिक पूरा हो चुका है।