Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 02, 2013 - 09:00:40 AM


Title - डीआरबी दे रही जवाब, सप्ताह में तीन बार पॉवर फेल
Posted by : nikhilndls on Mar 02, 2013 - 09:00:40 AM

जागरण संवाददाता, रोहतक : रेलवे
का ढांचा कभी मौसम
तो कभी तकनीकी खराबी के कारण
पटरी से उतरा रहता है। डीआरबी ट्रेन
की सप्ताह में तीन बार पॉवर फेल होने से
यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ रही है।
खासकर दैनिक यात्रियों को मुसीबत
झेलनी पड़ रही है। बुधवार रात
को भी घेवरा के पास डीआरबी की पॉवर
फेल होने से यात्री दो घंटे बीच में लटके
रहे।
भिवानी पैसेंजर ट्रेन से रोहतक व
भिवानी से हजारों दैनिक
यात्री रोजना दिल्ली आते-जाते है।
रोहतक व भिवानी के व्यापारी,
नौकरी पेशा व खासकर
महिला कर्मचारियों के लिये ट्रेन सबसे
बेहतर है। रात समय दिल्ली से
भारी संख्या में दैनिक यात्री इस रूट पर
आते है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से इस ट्रेन
से यात्रियों का तेल निकाला हुआ है। ट्रेन
इंजन में तकनीकी खराबी होने पर एक
सप्ताह के अंदर तीन बार पॉवर फेल
हो चुकी है। बुधवार को भी घेवरा स्टेशन
के पास पॉवर फेल होने पर दो घंटे तक ट्रेन
ट्रेक पर खड़ी रही। ट्रेन का रोहतक
स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 7 बजकर
10 मिनट का है, जबकि यह ट्रेन 9 बजे
पहुंची। यात्रियों को बहादुरगढ़, सांपला,
रोहतक के यात्रियों को सिरसा एक्सप्रेस
ट्रेन का विकल्प मिलने के कारण राहत
मिली, लेकिन छोटे स्टेशनों पर
सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन न रूकने के कारण
घंटों यात्री फंसे रहे। सिरसा ट्रेन
का रोहतक पहुंचने का समय रात 8 बजकर
10 मिनट का है। डीआरबी की पॉवर फेल होने
के कारण सिरसा में
यात्रियों की भारी भीड़ उमड़
पड़ी यहां तक की यात्रियों को गार्ड
कोच व इंजन बोगी में भी बैठकर
जाना पड़ा।