Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 14, 2012 - 21:00:10 PM


Title - डबल डेकर ट्रेन में सफर के लिए रहिए तैयार 9565681
Posted by : ConfirmTicket on Aug 14, 2012 - 21:00:10 PM

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : अब आप डबल डेकर ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए। आगामी 16 अगस्त से इस ट्रेन का परिचालन सराय रोहिल्ला से जयपुर के बीच शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन को दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। अब देरी है तो रेलवे बोर्ड से अधिसूचना जारी होने की। अधिसूचना जारी होते ही आप इस ट्रेन से गुलाबी शहर जयपुर की यात्रा कर सकेंगे।

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-जयपुर के यात्रियों को डबल डेकर ट्रेन में सफर करने की हसरत पूरी होती दिख रही है। कुल 13 कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल अप्रैल महीने में पूरा कर लिया गया था। तभी से हर महीने इसके चलने कयास लगाए जा रहे थे। बीते 14 अप्रैल को जब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर पहुंची थी तो इसे देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा था। लोगों में इस ट्रेन में सफर करने को लेकर काफी उत्साह है। पालम निवासी बालकृष्ण व बिजवासन निवासी सेवाराम कहते हैं कि हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह ट्रेन दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली है और इसमें सफर करने की हमारी बड़ी हसरत पूरी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रायल के दौरान इस ट्रेन में कुछ खामियां पायी गई थीं, जिन्हें ठीक कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की यात्री क्षमता शताब्दी ट्रेन से 70 फीसदी अधिक है। इस ट्रेन को चलाने की घोषणा वर्ष 2011-12 के रेल बजट में तात्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने की थी।

एक नजर में डबल डेकर ट्रेन

जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर

ट्रेन में कुल कोच की संख्या-13