Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Dec 27, 2012 - 03:00:43 AM


Title - ट्रेन ठहराव की मांग को ले अभाविप ने दिया धरना
Posted by : RailXpert on Dec 27, 2012 - 03:00:43 AM

ट्रेन ठहराव की मांग को ले अभाविप ने दिया धरना
मंडरो (साहिबगंज)निप्र: मंगलवार को मिर्जाचौकी स्टेशन परिसर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मिर्जाचौकी इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रेम शंकर जायसवाल ने की। श्री जायसवाल ने बताया कि मिर्जाचौकी स्टेशन पर दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी व फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यहां की चिरप्रतीक्षित मांग है। इसके लिए मिर्जाचौकी में कई बार आंदोलन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों को रेल प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया जाता है तो तिथि निर्धारित कर आंदोलनात्मक कार्रवाई प्रारंभ किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नीरज, विकास सोनी, मिथिलेश सिंह, विष्णु वर्मा, अमित वर्मा, अर्जुन किस्कू, मोनू, रवि, आकाश, रवि कुमार, संजीव, सुमन, कृष्णा, छोटू ओझा, बिट्टु कुमार सहित काफी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे।