Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Mar 04, 2013 - 09:00:46 AM


Title - चंडीगढ शताब्दी में लगेगी पहली अनुभूति कोच
Posted by : riteshexpert on Mar 04, 2013 - 09:00:46 AM

नयी दिल्ली : चंडीगढ शताब्दी ऐसी पहली ट्रेन होगी जिसमें अनुभूति डिब्बे लगेंगे जो इस श्रेणी में सफर करने वालों की यात्रा को बहुत आरामदेह और सुहाना बनाएगा.

यह विशेष एयरकंडीशन लग्जरी श्रेणी का डिब्बा है जिस बारे में इस साल रेल बजट में घोषणा की गयी है.
रेलवे को अक्तूबर तक राय बरेली कोच फैक्टरी से 10 अत्याधुनिक एसी डिब्बे प्राप्त होंगे.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हम चंडीगढ शताब्दी के साथ अनुभूति का परीक्षण शुरु करेंगे और इसके बाद जयपुर शताब्दी में इसे लगाया जाएगा. बाद में, सभी शताब्दी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से अनुभूति डिब्बे लगाए जाएंगे.

अनुभूति की सीटें काफी आरामदेह होंगी. इसमें एलसीडी स्क्रीन, उत्कृष्ट शौचालय और विश्व स्तरीय आंतरिक साज सज्जा है जिसपर 2.80 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है जबकि फिलहाल एक एलएचबी डिब्बे के निर्माण में ढाई करोड रुपये का खर्च आता है.

उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर एक एक राजधानी ट्रेन को भी अनुभूति डिब्बे के परीक्षण के लिए चुना जायेगा. इसे बाद में सभी