| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Mar 02, 2013 - 21:00:08 PM |
Title - गोड्डा-हंसडीहा नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूराPosted by : puneetmafia on Mar 02, 2013 - 21:00:08 PM |
|
|
गोड्डा-हंसडीहा नई रेल लाइन के लिए सर्वे व जमीन चिह्नित करने का काम पूरा हो गया है। अब भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा।30 किलोमीटर तक बनने वाले इस रेल मार्ग की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2011-12 में ही मिल गई थी। इस पर 267 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त राशि की स्वीकृति रेलवे बोर्ड व झारखंड सरकार ने प्रदान कर दी है। रेलवे व झारखंड सरकार 50-50 फीसद राशि खर्च करेगी।पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन के लिए भी सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। 97.17 किलोमीटर नई लाइन के लिए 915.98 करोड़ का स्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। रेल बजट में इसकी स्वीकृति मिल गई है। पीरपैंती से जसीडीह व हंसडीहा से मोहनपुर होते हुए जसीडीह तक लाइन बिछाई जाएगी। यह काम पूर्व रेलवे के उप मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा कराया जाएगा। राशि प्राप्त होते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा।पीरपैंती-हंसडीहा-जसीडीह व हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन का निर्माण हो जाने पर देवघर, गोड्डा व भागलपुर के बीच रेल सर्किट बन जाएगा। एतिहासिक धरोहर विक्रमशिला व बटेश्वर स्थान धार्मिक नगरी बाबाधाम से जुड़ जाएगा। एनटीपीसी कहलगांव तक कोयला पहुंचना आसान हो जाएगा। आसनसोल, धनबाद से आने वाला कोयला सीधे जसीडीह, हंसडीहा, पीरपैंती होते हुए कहलगांव पहुंच जाएगा। पीरपैंती-जसीडीह लाइन क्यूल-सीतारामपुर-अंडाल व भागलपुर-साहिबगंज रेल लाइन का वैकल्पिक मार्ग होगा। इस लाइन के बनने ये पूरा संथाल परगना रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। लोगों को आवागमन की सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास होगा। भागलपुर के लोग मंदारहिल, हंसडीहा होते हुए कम समय में गोड्डा पहुंच जाएंगे। |