| Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on Dec 12, 2012 - 03:00:07 AM |
Title - कोहरे से निबटने के लिए रेलवे ने शुरू किए इंतजामPosted by : eabhi200k on Dec 12, 2012 - 03:00:07 AM |
|
|
फरीदाबाद : जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे रेलवे प्रशासन को कोहरे का डर भी सताने लगा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी रेल प्रशासन और रेल यात्रियों को फिर से कोहरे का प्रकोप ट्रेनों के विलंब संचालन और उनके रद होने की समस्या के रूप में झेलना पड़ेगा।आने वाले समय में कोहरे की समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने 7 दिसंबर को दिल्ली में बैठक के दौरान ट्रेन चालकों को ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने चालकों से कहा कि कोहरे में दृश्यता कम होने पर ट्रेनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक न बढ़ाएं। गति सीमा कम होने के कारण स्वाभाविक रूप से ट्रेनों के विलंब से चलने और कुछ गाड़ियों का आवागमन रद करना पड़ेगा। |