Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 04, 2013 - 06:00:04 AM


Title - कुलपहाड़ स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव मंजूर
Posted by : railgenie on Mar 04, 2013 - 06:00:04 AM

कुलपहाड़ स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव मंजूर

Mahoba | Last updated on: March 3, 2013 5:32 AM IST

क्षेत्र के लोगाें के लिए खुशखबरी
कुलपहाड़ महोबा। क्षेत्र के लोगाें के लिए खुशखबरी है। कारण, अब जल्द ही यहां के बाशिंदे खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। 15 मार्च से कुलपहाड़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस को दो मिनट का ठहराव कर दिया गया है।
गौरतलब है कि एक साल पहले उदयपुर से खजुराहो तक इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी। तब से प्रयास में लगे कुलपहाड़ विकास समिति के अध्यक्ष राधेलाल, राकेश अड़जरिया, राजेश यादव, अरुण यादव, राकेश अग्रवाल ने उच्चाधिकारियाें से मुलाकात और पत्र व्यवहार कर कुलपहाड़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी करा ली है। स्टेशन मास्टर कुलपहाड़ डीसी रूसिया का कहना है कि 15 मार्च से इंटरसिटी एक्सप्रेस दो मिनट के लिए कुलपहाड़ में रुकेगी।
- See more at: http://beta.amarujala.com/news/states/uttar-pradesh/mahoba/Mahoba-122201-44/#sthash.OevrirEm.dpuf