Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 14, 2012 - 21:00:17 PM


Title - कर्नाटक में आतंकी हमले की आशंका, रेलवे पुलिस अलर्ट-आपका शहर - IBN Khabar
Posted by : nikhilndls on Aug 14, 2012 - 21:00:17 PM

बैंगलोर। कर्नाटक में पुलिस ने बैंगलोर और मैसूर के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों पर आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर रेलवे पुलिस को अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी। पुलिस उप महानिरीक्षक बी श्रीकांतप्पा ने बताया कि दिल्ली से खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ आतंकवादी संगठन मैसूर में रेलगाड़ियों में विस्फोट करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सतर्क हैं। उल्लेखनीय है कि बैंगलोरू और मैसूर के बीच की दूरी 130 किलोमीटर है।