Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Feb 25, 2013 - 12:00:53 PM


Title - एससीएसटी रेल कर्मी संघ की शोकसभा
Posted by : riteshexpert on Feb 25, 2013 - 12:00:53 PM

बिसरा: अखिल भारतीय एससीएसटी रेलवे
कर्मचारी संघ के चक्रधरपुर डिवीजन के
अध्यक्ष तुराम हेम्ब्रम का निधन जमशेदपुर
स्थित टीएमएच में हो गया है। वे कैंसर से
पीड़ित थे। उनके निधन पर
बंडामुंडा स्थित संघ कार्यालय में एक
शोकसभा आयोजित कर
उनकी आत्मा की सद्गति के लिए
प्रार्थना की गई तथा शोकसंतप्त
परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।
इस शोकसभा में संघ के बीआर मुखी,
महावीर मुखी, बीकेसी भाईना,
जीजी राजुलू, विक्रम बोदरा, राजेश
कालंदी आदि ने शामिल होकर रेलवे के
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से तुराम
हेम्ब्रम का निधन होने की बात कही।
उनका कहना था कि तुराम हेम्ब्रम
की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उचित
समय पर उनका इलाज न होने से
उनकी मौत हुई है। उन्होंने
आगामी दिनों में संघ की ओर से रेलवे
की अस्त-व्यस्त स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ
आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।