Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 13, 2012 - 18:00:46 PM


Title - आज से चलेगी नई रामदेवरा स्पेशल ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Aug 13, 2012 - 18:00:46 PM

जोधपुर.
रामदेवरा जाने वाले जातरुओं के लिए रेलवे सोमवार शाम से एक और विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन जोधपुर से शाम 6:30 बजे चलकर रात 10:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 10:45 बजे चलकर अगले दिन तड़के तीन बजे जोधपुर आएगी।

रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि रामदेवरा स्पेशल ट्रेन संख्या 810 जोधपुर से शाम 6:30 बजे रवाना होने के बाद 6:37 बजे राईकाबाग, 6:50 बजे मंडोर, 7:10 बजे मथानिया, 7:22 बजे तिंवरी, 7:41 बजे ओसियां, रात 9:15 बजे फलौदी होते हुए रात 10:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 811 रामदेवरा से रात 10:45 बजे रवाना होकर 11:20 बजे फलौदी, देर रात 12:19 बजे ओसियां, 1:16 बजे तिंवरी, 1:28 बजे मथानिया, 1:49 बजे मंडोर व 2:47 बजे राईकाबाग होते हुए 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी।