Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Mar 03, 2013 - 08:00:04 AM


Title - अब चलती ट्रेन पकड़ने वालों की खैर नहीं
Posted by : RailXpert on Mar 03, 2013 - 08:00:04 AM

जासं, नई दिल्ली : प्लेटफार्म से चल
चुकी ट्रेन को अपनी जान
की बाजी लगाकर दौड़ते हुए पकड़ने वाले
रेलयात्री अब सावधान हो जाएं!
क्योंकि अभी तक जागरूकता अभियान
चलाकर यात्रियों को समझा रहा रेल
प्रशासन अब जुर्माना करने पर
भी विचार कर रहा है। जिसे जल्द
ही लागू किया जाएगा। जुर्माने
की राशि 50 रुपये रखी जाएगी।
दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों पर
नजर रखने की जिम्मेदारी आरपीएफ के
जवानों को दी जाएगी। साथ ही इन पर
सीसीटीवी कैमरे से भी नजर जाएगी।
प्लेटफॉर्म पर कोई यात्री चलती ट्रेन
को पकड़ने की कोशिश करेगा तो आरपीएफ
के जवान उसे पकड़कर चालान काटेंगे।
यदि आरपीएफ के जवानों की निगाहें इस
पर नहीं जाती हैं तो सीसीटीवी कंट्रोल
रूम से वायरलेस सेट पर तत्काल
इसकी सूचना दी जाएगी और उस
यात्री को तुरंत पकड़ लिया जाएगा। रेल
अधिकारियों का कहना है
कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के
प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर
जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
साथ ही स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिये
भी यात्रियों को सचेत करते रहते हैं। इसके
बावजूद कुछ यात्री समझने को तैयार
नहीं होते। नतीजा उनके साथ
अनहोनी हो जाती है और जिम्मेदार रेल
प्रशासन को ठहराया जाता है। इसलिए
हमने जुर्माना लगाने का मन बनाया है।
साथ ही जागरूकता अभियान
भी जारी रहेगा।