Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Oct 08, 2012 - 00:01:24 AM


Title - inspection of CRS on BARIELLY ROZA route
Posted by : AllIsWell on Oct 08, 2012 - 00:01:24 AM

विद्युतीकरण निरीक्षण को पहुंची स्पेशल ट्रेन
मुरादाबाद : मुरादाबाद से लखनऊ के लिए कब से इलेक्टि्रक ट्रेन दौड़ेगी इसका निर्णय रेलवे फिलहाल नहीं कर पा रही है, लेकिन इलेक्टि्रक ट्रेन चलाने की अनुमति को स्पेशल निरीक्षण ट्रेन मंगा ली है। दूसरी ओर भारतीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन (आरई) अंबाला की एक टीम बरेली में डेरा डाले है। शनिवार को नई दिल्ली से पटना जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस द्वारा शाम चार बजे स्पेशल ट्रेन की बोगियां मुरादाबाद पहुंच गई है। विद्युतीकरण ट्रेन चलाने की स्वीकृति देने से पहले कमिश्नर रेलवे आफ सेफ्टी (सीआरएस) इसी स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करेंगे। पहले चरण में बरेली से रोजा तक का निरीक्षण होगा। उसके बाद ही बरेली से लखनऊ तक ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाएगी। दूसरे चरण में बरेली से मुरादाबाद के बीच निरीक्षण करने के बाद मुरादाबाद से लखनऊ तक ट्रेन चलाई जाएगी। आरई के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह पूरी टीम के साथ बरेली में डेरा डाले हुए हैं। टीम लगातार बरेली से रोजा के बीच चेकिंग कर रही है।