Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 13, 2012 - 03:00:07 AM


Title - 18 तक चलेगी नकहा-नौतनवां स्पेशल सवारी गाड़ी
Posted by : greatindian on Aug 13, 2012 - 03:00:07 AM

गोरखपुर : यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी विशेष गाड़ियों को आगामी 18 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया है। इसके पहले ये गाड़ियां 11 अगस्त तक ही चलनी थी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 55070/55069 नौतनवां- नकहा जंगल- नौतनवां, 05305/05306 फर्रुखाबाद- कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद तथा 52297/52298 पीलीभीत- शाहजहांपुर- पीलीभीत विशेष गाड़ियों के संचालन की तिथि 18 तक बढ़ाई गई है। इसके अलावा 12103/12104 पुणे- लखनऊ- पुणे एक्सप्रेस में 10 से पुणे से तथा 12 अगस्त से लखनऊ जंक्शन से एसी प्रथम श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से लगाए जाएंगे।