Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 15, 2012 - 21:01:56 PM


Title - 15 से नहीं दौड़ पाएगी ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Aug 15, 2012 - 21:01:56 PM

15 से नहीं दौड़ पाएगी ट्रेन
निप्र, बौंसी (बांका) : मंदारहिल-रामपुर हाट नई बड़ी रेल लाइन के 24 किलोमीटर हंसडीहा तक अब 15 अगस्त से यात्री रेल नहीं चल पाएगी। सिक्यूरिटी आफ रेलवे का निरीक्षण तिथि निर्धारित नहीं होने के कारण हंसडीहा तक रेल चलाने की तिथि में बढ़ोतरी कर दी गयी है। लेकिन रेल अभियंता के अनुसार अगस्त माह के अंतिम दिनों तक रेलयात्री गाड़ी हंसडीहा तक दौड़ जाने की पूर्ण संभावना है। सीआरएस के लिए निर्माण कार्यो को अंजाम देने की हर कोशिश हो रही है। मंदारहिल रेलवे स्टेशन के 12 सिग्नल 55 लोकेशन बॉक्स लिंकेज और गेट क्वाटर आदि कार्य पूर्ण हो चुके हैं।