Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 27, 2017 - 09:04:36 AM


Title - वास्को डा गामा - पटना एक्सप्रेस के दुर्घटना का कारण डिब्बों में खामी भी हो सकती है
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 27, 2017 - 09:04:36 AM

मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर हुए रेल हादसे के कारणों की गहन जांच पड़ताल चल रही है l पूर्वोत्तर परिमंडल रेल संरक्षा आयुक्त 2 दिन खुद घटनास्थल पर रहकर हादसों के कारण की गहन जांच कर चुके हैं l अब 28 और 29 नवंबर को सीआरएस जांच करेंगे l अभी तक रेल हादसे का कारण रेल फ्रेक्चर बताया जा रहा है जबकि रोलिंग स्टॉक यानी इंजन और डिब्बे में भी खामी होने के कारण रेल हादसा हो सकता है l

जांच की सुई अब इस तरफ ज्यादा घूम रही है l शुक्रवार को मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी l जांच में अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसमें जहां पर रेल हादसा हुआ वहां पर दुर्घटना होने के 2 घंटे पूर्व ही पेट्रोलिंग हुई थी जिसमें खामी नहीं मिली थी l

इस गाड़ी को गोवा से इलाहाबाद आने में 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी होती है l ऐसे में हो सकता है कि जब गाड़ी का निरीक्षण गोवा में किया गया हो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया हो जो रेल हादसे का कारण भी हो सकता है l इसकी जांच पड़ताल के लिए क्षतिग्रस्त हुए कोचों की भी गहन जांच हो चुकी है l

-HINDI-