Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 06, 2017 - 15:50:29 PM


Title - मछली की दुर्गंध पर भड़के गार्ड ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस को ले जाने से किया मना
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 06, 2017 - 15:50:29 PM

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 3 पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पार्सल वैन में भरी गई मछलियों की दुर्गंध ने कर्मियों समेत यात्रियों को बेहाल कर दिया l गार्ड ने तो ट्रेन ले जाने से ही मना कर दिया l घटना मंगलवार की है l सूचना पर यातायात निरीक्षक पहुंचे, गार्ड को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मछली का पैकेट उतारने के बाद ही ट्रेन चलाने की बात कही l गार्ड ने कंट्रोल रूम के अधिकारी को सूचना दी l अधिकारी ने मालगाड़ी के गार्ड को तैनात किया l इससे ट्रेन दोपहर 12:35 की बजाय एक घंटा विलंब से रवाना हुई l

लखनऊ स्टेशन पर पोरबंदर एक्सप्रेस की पार्सल वैन से मछली का बंडल नहीं उतारा गया l वह बंडल मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतारा गया l यहां  कर्मी उसको लखनऊ भेजने के लिए पिछली पार्सल वेन में लोड कर रहे थे l इसी बीच गार्ड पहुंच गए और दुर्गंध से यात्रियों को दिक्कत अन्य समस्याओं को लेकर लोड करने से कर्मियों को मना कर दिया l इसके बावजूद कर्मियों ने 35 बंडल लोड कर ताला लगा दिया l जिस पर गार्ड भड़क गए और कर्मियों से नोकझोंक भी हुई l सिग्नल मिलने पर भी ट्रेन चलाने से मना कर दिया l मामला सोनपुर समस्तीपुर व रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया l अधिकारी ने दूसरे गार्ड को तैनात करने का निर्देश दिया और ट्रेन चलाने से मना करने वाले गार्ड को कार्यालय भेजने को कहा l अधिकारी के कई फोन करने पर किसी तरह जाकर एक गार्ड तैयार हुआ l

-HINDI-