Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 10, 2017 - 11:32:29 AM


Title - बिना ड्राइवर 13 किलोमीटर तक चलता रहा इंजन, रेल कर्मचारियों मैं बाइक से पीछा कर रोका
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 10, 2017 - 11:32:29 AM

कर्नाटक में एक अजीबोगरीब स्थिति रेल कर्मचारियों के सामने तब पैदा हो गई जब एक इंजन बिना ड्राइवर के 13 किलोमीटर तक ट्रैक पर दौड़ता रहा l इंजन को रोकने के लिए रेल कर्मचारियों ने बाइक से उसका पीछा किया और किसी तरह उसे दोबारा रोका l

बुधवार को दोपहर में मुंबई की तरफ जाने वाली गाड़ी जब कर्नाटका के वाडी जंक्शन पर आकर रुकी तब इस गाड़ी का इंजन बदलकर विद्युत से डीजल किया जा रहा था l यह गाड़ी वाडी से सोलापुर तक डीजल इंजन से चलाई जाती है l इंजन बदलते समय जब ड्राइवर विद्युत इंजन से डीजल की तरफ जा ही रहा था तब तक डीजल इंजन अपने आप उलटी दिशा में चल दिया l

यह देख कर रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए और तुरंत अगले स्टेशनों से संपर्क कर रेल लाइन को क्लियर करवाया गया l इसके अलावा दूसरी तरफ से आ रही ट्रेनों को भी जहां-तहां रोक दिया गया l अपने आप ही चल रहे इंजन की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा थी और उसके पीछे बाइक पर सवार होकर रेल कर्मचारी उसका पीछा कर रहे थे l 20 मिनट बाद यह इंजन नरवर स्टेशन से पहले धीमा हो गया l इंजन के धीमे होते ही बाइक पर सवार रेल कर्मचारी इंजन पर दोबारा चढ़ पाए और इंजन को रोका गया l इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं l

-HINDI-