Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 12:23:58 PM


Title - बरेली कैंट के पास ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास विफल
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 12:23:58 PM

बरेली कैंट स्टेशन के पास आज सुबह ट्रेन को पटरी से उतार दुर्घटना को अंजाम देने का विफल प्रयास किया गया| नकटिया नदी के किनारे पेट्रोलिंग करने वाली टीम ने जब पटरियों के वेल्डिंग को जोड़े रखने वाली जौगल प्लेट गायब पायीं तो थोड़ी दूर पर जारहे संदिग्ध युवक को आवाज लगायी|
आवाज सुन वो युवक भागने लगा तब पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया| युवक के पास से खुली प्लेट और नट बोल्ट भी मिले| घटनाक्रम आज पांच फरवरी सुबह पौने दस बजे का है जब पेट्रोलिंग टीम बरेली कैंट के पास गस्त लगा रही थी| उप लाइन पर किमी संख्या 1313 / 26 और 24 पर पटरी के जोड़ खुले मिले थे| इसके बाद इस लाइन पर गति प्रतिबंध लगाकर ट्रेनों को धीमे धीमे भेज गया और बाद में दूसरी प्लेट लगवाकर ट्रैक को सही कराया गया|
आरोपी रविप्रकाश गुप्ता से थाने में लगभग पांच घण्टे सघन पूछताछ की गयी और बाद में आरपीएफ ने संपत्ति चोरी के आरोप में उस व्यक्ति जो जेल भेज दिया गया|
-HINDI-