Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 10, 2017 - 12:38:53 PM


Title - बंद डीसी लाइन के वैकल्पिक मार्ग पर अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 10, 2017 - 12:38:53 PM

डीसी लाइन के वैकल्पिक मार्ग को लेकर राइट्स ने न केवल खर्च का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है बल्कि रेलवे बोर्ड को सर्वे रिपोर्ट भी सौंप दी है l बावजूद बोर्ड स्तर पर अब तक कोई सुगबुगाहट नहीं हुई है  l राइट्स ने धनबाद से मतारी तक मौजूदा Grand कार्ड पर परिचालन करने तथा मतारी से कुल्लू तक रेलवे ट्रैक का निर्माण करने की रिपोर्ट सौंपी है l पूर्व में हुए सर्वे से यह बिल्कुल अलग है जिसे कम समय में ही पूरा किया जा सकता है पर मंत्रालय ने अभी तक इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं l

रेलवे द्वारा झारग्राम मेमू का सोनार तक विस्तार करने के साथ ही बंद डीसी लाइन के 20 किलोमीटर से अधिक रेलखंड पर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा l इसका अर्थ है कि अब मात्र 14 किलोमीटर रेलखंड के लिए भूमिगत आग बुझाने की कारगर तकनीक ढूंढनी होगी l

-HINDI-