Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 26, 2017 - 10:43:37 AM


Title - पटना को मिला दीघा हॉल्ट के रूप में नया रेलवे स्टेशन
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 26, 2017 - 10:43:37 AM

शनिवार को दीघा हाल्ट पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया l दीघा ब्रिज हॉल्ट स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने किया l उद्घाटन के दौरान पाटलिपुत्र से बरौनी जाने वाली सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाई गई l

रविवार से दीघा हॉल्ट पर 6 आने और जाने वाली ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा l इस नए स्टेशन के बनने से दानापुर से दीघा के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जिनके लिए रेल यात्रा सुविधाजनक होती है उन्हें काफी आराम मिल जाएगा l दीघा स्टेशन के प्लेटफार्म का अभी पक्का किया जाना बाकी है l मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द इसके पक्कीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा l इसके अलावा पीने के पानी के लिए वाटर बूथ भी लगाए जाने हैं l दीघा हॉल्ट स्टेशन का प्लेटफार्म करीब 400 मीटर लंबा है जिसकी निर्माण लागत ढाई करोड़ के करीब आई है l

-HINDI-