Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Nov 17, 2012 - 15:00:04 PM


Title - एक दर्जन साइकिल की हुई नीलामी 9855250
Posted by : AllIsWell on Nov 17, 2012 - 15:00:04 PM

मुजफ्फरपुर, संसू : जंक्शन स्थित पार्सल विभाग में शुक्रवार को एसीएम के नेतृत्व में 27 पुराने सामान की नीलामी की गई। इसमें एक दर्जन से अधिक साइकिलें, लकड़ी के सोफासेट, सीलिंग पंखे व अन्य सामान शामिल हैं। नीलामी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दामों की बोली लगाई। सुबह से देर शाम तक नीलामी हुई। इसमें सर्वाधिक लोग साइकिल लेने के लिए जुटे थे। नीलामी में रेलवे के डीसीआइ गंगा सागर मंडल, पार्सल प्रभारी रवि श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।