Indian Railways News => Topic started by Mafia on Nov 18, 2012 - 00:00:25 AM


Title - आरएसी को भी नहीं मिली कन्फर्म सीट
Posted by : Mafia on Nov 18, 2012 - 00:00:25 AM

मुजफ्फरपुर, संसू : छठ महापर्व में दिल्ली, मुम्बई, हावड़ा, अमृतसर आदि अन्य जगहों से लोग अपने घर आने लगे हैं। भीड़ का हाल यह कि आरएसी यात्रियों को भी कंफर्म सीट नहीं मिल सकी। इन्हें बैठकर ही रात गुजारनी पड़ी। शुक्रवार को सप्तक्रांति, वैशाली, बिहार संपर्क कांति, स्वतंत्रता सेनानी, ग्वालियर मेल, लिच्छवी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों के विभिन्न कोच के यात्री जंक्शन पर उतरे। कई यात्रियों ने बताया कि बैठने की जगह तक नहीं मिली। मजबूरी में खड़ा होकर सफर करना पड़ा। सीतामढ़ी निवासी सरोज ठाकुर ने बताया कि पर्व में परिवार को लेकर चलना और कठिन है। आरएसी पांच नंबर था। बैठने की जगह मिली।