Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 12:41:05 PM


Title - आत्महत्या करने के लिए शख्स ट्रेन के आगे कूदा, चालक ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 12:41:05 PM

साकिर हुसैन नाम का व्यक्ति घर मैं हुए विवाद के बाद आत्महत्या करने की नियत से मंगलवार दोपहर टाटानगर स्टेशन पहुंचा l स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखकर वह याड की ओर निकल गया l याड की तरफ जाते हुए उसने मालगाड़ी आते हुए देखी जिसे देख शाकिर रेलवे ट्रैक पर कूद गया l

युवक को ट्रैक पर देख मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया l मामले की जानकारी RPF को दी गई l रेल पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में फेल हो गया था और उसके बाद इलेक्ट्रीशियन का कार्य कर रहा है l मंगलवार सुबह घर में हुए विवाद के बाद उसने आत्महत्या करने की ठान ली और टाटानगर स्टेशन पहुंच गया l पुलिस ने समझा बुझा कर सॉफ्टवेयर को उसकी मां के हवाले कर दिया I

-HINDI-