Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 12, 2013 - 15:02:08 PM


Title - अब यशवंतपुर तक जाएगी गोरखपुर-बंगलौर सिटी एक्सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Jul 12, 2013 - 15:02:08 PM

गोरखपुर : यात्रियों की परेशानी देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12591/12592 गोरखपुर-बंगलौर सिटी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार किया है। अब यह गाड़ी गोरखपुर से बंगलौर नहीं बल्कि यशवंतपुर तक चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर-बंगलौर सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस आगामी 7 सितंबर से गोरखपुर और यशवंतपुर के बीच चलाई जाएगी। 12591 गोरखपुर-बंगलौर सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4.20 से प्रस्थान करेगी। जबकि 12592 बंगलौर-गोरखपुर एक्सप्रेस यशवंतपुर से शाम 7.20 बजे से प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच : सीपीआरओ के अनुसार 15008 कृषक एक्सप्रेस में 13 जुलाई को लखनऊ जंक्शन से तथा 15007 कृषक में 12 व 14 को मंडुआडीह से शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।