| PICS: AC coaches of the train looking really think that you can get in! - PICS: AC कोच की यह असलियत by greatindian on 17 November, 2012 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | PICS: AC coaches of the train looking really think that you can get in! - PICS: AC कोच की यह असलियत on 17 November, 2012 - 12:00 AM | |
जयपुर.ट्रेनों में वेटिंग 500 पार कर गई..किराये पिछले दिनों कुछ बढ़े और कुछ बढ़ने वाले हैं, मगर सुविधाएं दिन-ब-दिन घटती जा रही हैं। यहां तक कि फर्स्ट व सेकंड एसी में भी यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्हें फटे तकिए और गंदे कंबल दिए जाते हैं । कई ट्रेनों में टॉवल उपलब्ध ही नहीं कराए जाते। एसी कोच में कचरा पड़ा रहता है और यात्री सफाई का इंतजार करते रहते हैं। परेशानियां डिब्बे में बैठने के साथ ही शुरू हो जाती हैं। लंबा सफर हो तो इन परेशानियों को झेलना मुश्किल हो जाता है। डिब्बे में जाते ही सामने दिखाई देता है कचरा। मोबाइल चार्जर लगाओ तो स्विच खराब। सामान रखो तो जाली फटी हुई। बोतल रखो तो बोतल स्टैंड टूटा हुआ। टॉयलेट जाओ तो साबुन नहीं, टॉवल नहीं। भास्कर ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर एसी डिब्बों में दी जा रही सुविधाओं पर यात्रियों से बात की तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों में सबसे अधिक नाराजगी सफाई अव्यवस्था को लेकर थी। रेलवे प्रशासन बेहतर सुविधाएं देने का वादा और दावा करता है.. मगर आंखों देखा और यात्रियों का गुस्सा कुछ और बयान करता है | ||