Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 10, 2012 - 21:00:41 PM


Title - हाईटेक होगी जयपुर स्टेशन की सुरक्षा, स्टाफ भी बढ़ेगा
Posted by : railgenie on Sep 10, 2012 - 21:00:41 PM

जयपुर स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए इंटीग्रेटेड सिस्टम लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। इस कवायद के लिए स्टेशन पर वर्तमान में मौजूद आरपीएफ का स्टाफ पर्याप्त नहीं है। ऐसे में रेलवे प्रशासन यहां आरपीएफ का स्टाफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यह सुरक्षा प्रणाली अगले दो महीनों में स्टेशन पर शुरू हो सकती है।

स्टेशन पर वर्तमान में आरपीएफ के इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक का करीब 120 का स्टाफ है। नई सुरक्षा प्रणाली लागू करने से पहले रेलवे प्रशासन को यहां वर्तमान स्टाफ को दुगुना करना होगा। इसके बाद ही यह सुरक्षा प्रणाली स्टेशन पर कारगर सिद्ध हो सकती है। एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत दो लगेज स्केनर मशीन स्टेशन पहुंच चुकी है। इनका मशीनों से दोनों प्रवेश द्वारों पर फिलहाल प्रायोगिक तौर पर लगेज की जांच की जा रही है।
जल्दी ही यहां बम निरोधक दस्ता तैनात होगा। इसके लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल सिस्टम भी यहां शुरू होगा। स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्रियों पर निगाह रखने के लिए प्लेटफॉर्म व प्रवेश द्वारों पर आधुनिक तकनीक पर आधारित सीसी टीवी कैमरे लगेंगे। इनका काम भी प्रारंभ हो चुका है। हेंड व डोर मेटल डिटेक्टर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.