Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 07, 2013 - 12:01:01 PM


Title - वसूली के लिए ट्रेन में चलती है जीआरपी
Posted by : nikhilndls on Apr 07, 2013 - 12:01:01 PM

इटावा, हमारे प्रतिनिधि : ट्रेनों में सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली जीआरपी की गतिविधियां लूट की घटनाओं ने उजागर कर दी है। अब तो यात्री कहने लगे है कि सिपाही वेण्डरों व यात्रियों से धन वसूली करने के लिए ही ट्रेन में यात्रा करते है।
गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली से लौटे एक यात्री अहेरीपुर निवासी मंसूर अली का कहना है कि उन्हें सीट नहीं मिली तो जीआरपी ने सीट के बदले 50 रुपया ले लिए। इसी क्रम में एक यात्री चकरनगर निवासी रामानंद ने कहा कि यात्राके दौरान जब कोई दबंग अभद्रता करता है तथा जीआरपी से जब शिकायत लेकर जाता है तो वह उल्टा पीड़ित को ही हड़काते है मदद नही करते।
स्टेशन के गेट पर नहीं होती चेकिंग: ट्रेनों में नित नई घटनाओं के बाद भी रेलवे के सुरक्षा कर्मी नही चेते है। स्टेशन के प्रवेश गेट व निकास गेट का आलम यह हे कि यहां आने जाने बालों से कोई भी पूंछने बाला नहीं है।
चारों ओर खुले हैं रास्ते
रेलवे स्टेशन पर आने जाने के रास्ते चारो ओर खुले हुए है। यही रास्ते अपराधियों के लिए आराम दायक बने हुए है। प्लेटफार्म एक पर बना चोर गेट हो अथवा नार्थ क्षेत्र का इलाका समूचा क्षेत्र खुला हुआ है। हालत यह है कि स्टेशन पर आने जाने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरुरत नही है। इतना ही नही यहां लोग वाहन लेकर भी प्लेटफार्म पर आ जाते है। स्टेशन के चारों ओर पूरब, पश्चिम हो या उत्तर ,दक्षिण चारों ओर के रास्तों को स्थानीय रेल प्रशासन द्वारा अभी तक बंद नही कराए गए है। यही व्यवस्था लुटेरों के लिएरामबाण बनी हुई है।