Indian Railways News => Topic started by irmafia on Mar 10, 2013 - 09:00:04 AM


Title - रेल डीआइजी ने डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण
Posted by : irmafia on Mar 10, 2013 - 09:00:04 AM

निज प्रतिनिधि, बरौनी (बेगूसराय) :
शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक
रेलवे, बिहार, जेडएच खान ने रेल
आरक्षी उपाधीक्षक कार्यालय
बरौनी का निरीक्षण किया। जिसमें
उन्होंने रेलवे के अपराध से संबंधित
सभी मुकदमों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने रेल यात्रियों की सुरक्षा के संबंध
में अधिकारियों को सावधानी एवं
मुस्तैदी बरतने को कहा। ताकि रेलवे
क्षेत्र पूर्णतया भय व अपराध मुक्त
हो सके। उन्होंने नशाखुरानी गिरोह के
बढ़ रहे उपद्रव पर चिंता व्यक्त करते हुए
राजकीय रेल पुलिस को इस गिरोह
को समाप्त करने हेतु दिशा निर्देश
भी दिये। इस मौके पर रेल
आरक्षी अधीक्षक कटिहार डा. सुकन
पासवान, रेल आरक्षी उपाधीक्षक
बरौनी आलोक कुमार सहित कई पुलिस
पदाधिकारी मौजूद थे।