Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 07, 2012 - 12:00:07 PM


Title - रेड रिबन एक्सप्रेस में सैकड़ों लोगों ने लिया प्रशिक्षण
Posted by : RailXpert on Sep 07, 2012 - 12:00:07 PM

आरा, संवाददाता : एड्स जागरूकता को ले आरा रेलवे स्टेशन पर दो दिनों से खड़ी रेड रिबन एक्सप्रेस भोजपुरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। जिले के हजारों लोगों ने ट्रेन में लगी प्रदर्शनी के माध्यम से एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारियां प्राप्त की। साथ ही सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी से प्रभावित होकर चिकित्सकीय परामर्श लेकर रक्त जांच भी कराया। इस अभियान की खास उपलब्धि थी प्रशिक्षण कार्यक्रम। वही एच.आई.वी. जांच के परिणाम मिलने में हो रहे विलंब से पदाधिकारियों को जनता का रोष भी झेलना पड़ा।

फोटो फाइल 06आरा 14

कैप्सन-प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते स्वास्थ्यकर्मी

प्रशिक्षण कार्यक्रम ने किया उत्साहित

आरा, संवाददाता : रेड रिबन एक्सप्रेस के माध्यम से भोजपुर के हजारों लोगों ने प्रदर्शनी देखकर एड्स से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। वही ट्रेन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी स्वास्थ्यकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी रही। कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तीन चरणों में 180 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना था। किन्तु प्रशिक्षुओं के उत्साह को देखते हुए इसे सात चरणों में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 509 स्वास्थ्यकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षक डा. संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, सुनील कुमार पाठक एवं संजीव कुमार सिंह ने एच.आई.वी. के लक्षण, यौन संचरण एवं संक्रमण, एच.आई.वी. विस्तार का कारण, एच.आई.वी. एड्स का अंतर एवं सुरक्षा माध्यमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि रेड रिबन एक्सप्रेस की महत्वपूर्ण जानकारियों से वंचित रह गये लोगों तक इन जानकारियों की शेयर करने में सभी प्रशिक्षु महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

----------------

जांच परिणाम में विलंब से आक्रोशित हुए लोग

आरा, संवाददाता : रेड रिबन एक्सप्रेस में लगी प्रदर्शनी ने लोगों को इस कदर उत्साहित किया कि जांच कक्ष में आयोजन के दोनों दिन लोगों का तांता लगा रहा। किन्तु कतिपय प्रबंधकीय त्रुटियों के कारण जांच परिणाम मिलने में हो रहे विलंब से अधिकृत पदाधिकारियों को जनता का रोष भी झेलना पड़ा।

फोटो फाइल 06आरापी 11

पकड़ी निवासी पिंटू ओझा बताते हैं कि भोजपुर में इस तरह का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। इसकी समय सीमा को और बढ़ाना चाहिए था।

--------------------

फोटो फाइल 06आरापी 12

राजेन्द्र चौधरी, दावां, बिहिया के अनुसार यह आयोजन किशोर उम्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

--------------------

फोटो फाइल 06आरापी 13

मौलाबाग के राजकुमार बताते हैं कि इस आयोजन से पूरे बिहार में एड्स के प्रति जागरूकता विकसित होगी।

---------------------

फोटो फाइल 06आरापी 14

भभुआ निवासी कुमार वीरेन्द्र के अनुसार एड्स जैसी बीमारी पर लोगों की झिझक तोड़ने में यह आयोजन सफल साबित हुआ है।

---------------------

फोटो फाइल 06आरापी 15

पवना के मनोज कुमार बताते हैं कि एक घंटे में जांच परिणाम देने की बात कही गयी थी। परंतु 24 घंटा बीतने के बाद भी नहीं मिल सका।

---------------------

फोटो फाइल 06आरापी 16

नवादा निवासी प्रमोद कुमार के अनुसार जांच परिणाम में विलंब का कारण संबंधित पदाधिकारियों की लापरवाही मात्र है।

----------------------

फोटो फाइल 06आरापी 17

ओबड़ी, नारायणपुर की अनिता कुमारी बताती है कि जांच परिणाम मिलने में हो रहे विलंब से आखिरी गाड़ी भी नहीं मिल पायेगी।

--------------

फोटो फाइल 06आरापी 18

सुल्तानपुर के मो. रोजाद्दीन बताते हैं कि परिणाम मिलने में काफी देर हो चुकी है। जबकि उन्होंने सिर में दर्द और चक्कर आने की शिकायत भी की।