Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Mar 17, 2013 - 12:00:57 PM


Title - राजा की मंडी में बनेगा यार्ड, बिल्लोचपुरा में बिछेगी नई लाइन
Posted by : railenquiry on Mar 17, 2013 - 12:00:57 PM

जागरण संवाददाता, आगरा: उत्तर मध्य
रेलवे (एनसीआर) आगरा मंडल के कई
स्टेशनों का हुलिया बदलने जा रहा है।
स्टेशनों के प्लेटफॉर्म को लंबा करने और
फुटओवर ब्रिज का निर्माण
किया जाएगा। बारिश में नाला बुढ़ान
सैयद से होने वाली दिक्कत का भी तोड़
खोजा जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन के
महाप्रबंधक (जीएम) आलोक जौहरी ने
शनिवार को सबसे पहले
राजा की मंडी स्टेशन का निरीक्षण
किया। उन्होंने टूंडला और दिल्ली रूट के
मैप के बारे में जानकारी ली। फिर उन्होंने
रिजर्वेशन सेंटर, प्लेटफॉर्म एक, दो व
तीन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर
यार्ड बनाने की योजना के बारे में कहा।
फिर उन्होंने बिल्लोचपुरा, ईदगाह,
स्ट्रेची ब्रिज का निरीक्षण किया।
पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने
कहा कि बिल्लोचपुरा में एक और लाइन
बनाई जाएगी, इससे पर्यटक
ट्रेनों को खड़ा करने में दिक्कत
नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि कीठम स्टेशन के
प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण किया जाएगा।
इन स्टेशनों में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण
भी किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म पार
करते समय होने वाली दुर्घटनाओं
को रोका जा सकेगा। वहीं ईदगाह स्टेशन
में नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
वहीं निरीक्षण के बाद जीएम ने सांसद
सीमा उपाध्याय के साथ बैठक की। इस
दौरान डीआरएम विजय सहगल सहित अन्य
अफसर मौजूद रहे। रात में बना दी सड़क
जीएम के निरीक्षण को देखते हुए
राजा की मंडी स्टेशन की दोनों साइड
की सड़क का निर्माण रात में किया गया।
साथ ही परिसर में साफ-सफाई पर
पूरा ध्यान दिया गया।