Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Mar 19, 2013 - 08:00:17 AM


Title - मेट्रो के स्मार्ट एप्लीकेशन से मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
Posted by : AllIsWell on Mar 19, 2013 - 08:00:17 AM

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
दिल्ली व एनसीआर (राष्ट्रीय
राजधानी क्षेत्र) में मेट्रो नेटवर्क के
विस्तार के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो रेल
निगम (डीएमआरसी) लोगों को अन्य
सहूलियतें कैसे मिलें, इस दिशा में
भी प्रयास कर रहा है। मेट्रो में
यात्रा करने से संबंधित सभी सूचनाएं
मोबाइल के कुछ बटन दबाते ही मिल सकें,
इस मकसद से स्मार्ट एप्लीकेशन तैयार
करने का निर्णय लिया है। डीएमआरसी ने
इस एप्लीकेशन को विकसित करने के लिए
कुछ आइटी कंपनियों को आमंत्रित
किया है।
यह एप्लीकेशन मोबाइल में मुफ्त में
डाउनलोड कर यात्री मेट्रो परिचालन से
संबंधित सभी जानकारी झट से हासिल कर
सकेंगे। एप्लीकेशन में जीपीएस के इस्तेमाल
से यात्री यह भी पता कर सकेंगे कि वह
किस स्थान पर हैं और गंतव्य तक पहुंचने के
लिए किन रास्तों का रुख करें। गंतव्य तक
पहुंचने के लिए किस लाइन पर कहां से
कितने बजे मेट्रो ट्रेन मिलेगी? वहां तक
का किराया कितना होगा? स्टेशन
परिसर में पार्किग की सुविधा आदि से
संबंधित सभी कुछ पता कर सकेंगे।
डीएमआरसी का दावा है कि एप्लीकेशन
की मदद से
यात्रियों को मनचाही सभी जानकारी
मिल जाएंगी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन
पहुंच किसी कर्मचारी से कुछ पूछने
की आवश्यकता नहीं होगी।
इतना ही नहीं, इस स्मार्ट एप्लीकेशन में
सहायता, परामर्श और शिकायत के लिए
डीएमआरसी की हेल्पलाइन और सुरक्षा संबंधी किसी खतरे के लिए हेल्पलाइन
की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एप्लीकेशन में यात्रियों द्वारा पूछे गए
सवालों के जवाब भी उपलब्ध हो सकेंगे।
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के
अनुसार इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने
के लिए जीपीआरएस और इंटरनेट की जरूरत
नहीं पड़ेगी। बस मल्टीमीडिया मोबाइल
फोन होना जरूरी है। कुछ घटों के अंतराल
में एप्लीकेशन स्वत: अपडेट हो जाएगा।
अधिकारी कहते हैं जिस कंपनी को यह
स्मार्ट एप्लीकेशन तैयार करने का काम
दिया जाएगा उससे यह
भी अपेक्षा होगी कि विभिन्न
स्टेशनों पर उपलब्ध फीडर बसों और
मेट्रो स्टेशन के बीच उपलब्ध
डीटीसी की बसों के बारे में
जानकारी इसके मार्फत मुहैया करा सके।