Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 10, 2012 - 09:00:46 AM


Title - भोजन व्यवस्था के विरोध में रेल कर्मियों का प्रदर्शन
Posted by : riteshexpert on Sep 10, 2012 - 09:00:46 AM

भोजन व्यवस्था के विरोध में रेल कर्मियों का प्रदर्शन
कार्यालय प्रतिनिधि, गोरखपुर: रेलवे के रनिंग संवर्ग के लोको पायलट व गार्डो ने रविवार को रनिंग रूम में भोजन व्यवस्था को लेकर रेल प्रशासन के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया।इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि रेल प्रशासन तीन रुपये में भोजन देने की बात कह रहा है लेकिन इसके पीछे उसकी मंशा साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस व्यवस्था के विरुद्ध रेलवे बोर्ड तक लड़ाई लड़ी जाएगी। केंद्रीय अध्यक्ष एससी त्रिपाठी ने कहा कि रेल प्रशासन को रनिंग संवर्ग के कर्मचारियों से अत्यधिक ओवर टाइम करवाने से पैदा हो रहे दुष्परिणामों की चिंता नहीं है। उसका कुल जोर निजीकरण पर है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिवाकर मिश्र व मुन्नी लाल गुप्ता ने रेल प्रशासन के इस निर्णय का पुरजोर विरोध का आह्वान किया।इस अवसर पर रविंद्र सिंह, एके सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, राकेश राव, एसपी सिंह, नवीन मिश्र, अरविंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।