Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 08, 2013 - 15:00:38 PM


Title - नए प्लेटफार्म के लिए टूटेगा रेलवे गोदाम
Posted by : puneetmafia on Apr 08, 2013 - 15:00:38 PM

जागरण संवाद केंद्र, पलवल : न्यू फरीदाबाद टाउन और बल्लभगढ़ के बीच बाधा बनी झुग्गियों को ध्वस्त करने के बाद पलवल में भी नए प्लेटफार्म के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पिछले एक महीने से ठप पड़े नए प्लेटफार्म के कार्य को अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। कार्य रुका होने की वजह निर्माणाधीन प्लेटफार्म के आगे रेलवे गोदाम का आड़े आना है।
चौथी रेलवे लाइन के लिए बनाए जा रहे नए प्लेटफार्म के निर्माण कार्य में अगले सप्ताह से तेजी आएगी। प्लेटफार्म के आगे आड़े आ रहे रेलवे के कुछ भवनों को अगले माह से तोड़ने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इन भवनों में पटरियों से जुड़ी निर्माण सामग्री रखी हुई है। नए प्लेटफार्म का कार्य देख रहे रविकांत ने बताया कि नए गोदाम बनकर तैयार हो चुके हैं। प्लेटफार्म के आगे जिन पुराने भवनों की वजह से कार्य रुका पड़ा है, उसमें रखा सामान नए गोदाम मेंस्थानांतरित कर दिया जाएगा। अगले सप्ताह से तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान है अब प्लेटफार्म का बाकी हिस्सा जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। इससे पहले प्लेटफार्म बनाने की तय समय सीमा को कई बार आगे बढ़ायाजा चुका है। प्लेटफार्म बनाने कीपूरी प्रक्रिया अगस्त में ही पूरी हो जानी थी।