Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Mar 15, 2013 - 12:00:46 PM


Title - डीआरएम ने किया जोगबनी स्टेशन का निरीक्षण
Posted by : puneetmafia on Mar 15, 2013 - 12:00:46 PM

जोगबनी(अररिया), निप्र: कटिहार
मंडल रेल प्रबंधक अरूण कुमार शर्मा ने
गुरूवार को जोगबनी पहुंचकर स्टेशन
का निरीक्षण एवं आगामी 18 मार्च
को जीएम के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक
दिशा निर्देश दिये।
डीआरएम श्री शर्मा ने माल यार्ड एवं
मालवाहक वाहनों के निकासी हेतु नगर
पंचायत से खाली कराये गये रेलवे की जमीन
को व्यवस्थित कर निकासी द्वार बनाए
जाने तथा इसे चारों ओर से घेरने
का निर्देश दिये। मौके पर जोगबनी नगर
पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में
अनवर राज ने डीआरएम से मिले। उन्होंने
सड़क के किनारे नाले एवं 5 से 7 फीट
जमीन छोड़कर घेरने का अनुरोध
किया ताकि जाम और सड़क
दुर्घटना ना हो। जिसे डीआरएम ने
स्वीकार करते हुए नगर पंचायत के माध्यम
से पत्र देने को कहा गया। मौके पर
लोजपा नगर अध्यक्ष रामा साह ने
भी उत्पन्न समस्या की ओर डीआरएम
का ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर
डीआरएम श्री शर्मा के साथ डीसीएमआर
के. झा, एईएन, सीएमआई जितेन्द्र सिंह,
माल बाबू बीके ठाकुर, स्टेशन प्रबंधक
जीवछ मेहता, आरपीएफ के पवन यादव
सहित कई रेल अधिकारी मौजूद थे।