| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Apr 08, 2013 - 18:00:36 PM |
Title - ट्रेनों में धड़ल्ले से बिक रहा अवैध ब्रांड का पानीPosted by : railgenie on Apr 08, 2013 - 18:00:36 PM |
|
|
पटना जंकशन के प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में धड़ल्ले से अवैध बोतलबंद पानी बिक रहा है. लोकल कंपनियों का पानी मनमानी कीमतों पर बेचा जा रहा है. प्लेटफॉर्म हो या ट्रेन की बोगी, हर जगह अवैध वेंडर पानी की बोतल बेचते हैं, लेकिन उन्हें कोई रोकनेवाला नहीं है. दस नंबर प्लेटफॉर्म से इस गोरखधंधे की शुरुआत होती है.पांच ब्रांडों की ही अनुमति : प्लेटफॉर्म या ट्रेनों में रेल नीर बेचने का प्रावधान है. अगर रेल नीर यात्रियों को उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो एक्वाफिना, किंगफिशर, विसलरी व किनले कंपनी की वाटर बोतल बेची जा सकती है. रेलवे ने पांच ब्रांडों की वाटर बोतल बेचने की ही अनुमति दे रखी है. लेकिन, स्थिति यह है प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेन तक करीब एक दर्जन लोकल कंपनियों का पानी बेचा जा रहा है.जैसा ग्राहक, वैसा पैसा : हर बोतल पर कीमत 15 रुपये लिखा रहता है. लेकिन, लोकल कंपनियों का पानी बेच रहे वेंडर यात्रियों को देख कर ही उसकी रेट तय करते हैं. अगर यात्री कम पढ़ा-लिखा है, तो पानी ठंडा करने के नाम पर दो रुपये अधिक ले लेते हैं. कम करने को कहने पर दस रुपये में भी बेच देता है. |