Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Nov 01, 2012 - 18:00:22 PM


Title - हॉली डे नहीं आई, इंटरसिटी जयपुर नहीं गई
Posted by : riteshexpert on Nov 01, 2012 - 18:00:22 PM

उदयपुर.भीलवाड़ा के पास धुंआला व लांबिया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तकनीकी खराबी आ जाने से जयपुर से आने वाली हॉलीडे एक्सप्रेस उदयपुर नहीं आई। यहां से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जयपुर नहीं गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार चित्तौड़-अजमेर के बीच इस रेलमार्ग पर चलने वाली अन्य गाडिय़ां भी प्रभावित हुई।



उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि जयपुर से चलकर दोपहर 1.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचने वाली हॉली डे एक्सप्रेस बुधवार को नहीं आई। वापसी में 2.15 बजे यहां से जयपुर के लिए ट्रेन नहीं चली। हॉली डे का संचालन जयपुर-भीलवाड़ा के बीच हुआ।



उदयपुर से सुबह 6.15 बजे रवाना होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को जयपुर तक नहीं चलाई जा सकी। इंटरसिटी को अजमेर से वापस उदयपुर के लिए लौटा दिया गया। हॉली-डे से उदयपुर आने वाले यात्रियों को भीलवाड़ा में आगे की यात्रा का किराया लौटा दिया गया। इंटरसिटी से जयपुर जाने वाले यात्रियों को अजमेर स्टेशन पर आगे का किराया दे दिया गया।